नोएडा, अगस्त 30 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, सीएल मौर्य। ग्रेटर नोएडा के सभी प्रवेशद्वारों, प्रमुख स्थानों और गोलचक्करों के सौंदर्यीकरण की योजना फाइलों में अटकी पड़ी है। एक साल का समय बीत जाने के बाद भी योजना आगे नहीं बढ़ी। इसमें रुचि दिखाने वाली 8 से 10 कंपनियां पूर्व में प्रस्तुतिकरण दे चुकी हैं, लेकिन अब तक कंपनी का चयन तक नहीं किया गया। प्रमुख स्थानों पर लगे फव्वारे का संचालन भी नहीं किया गया। देखरेख के अभाव में ज्यादातर फव्वारे बंद पड़े हैं। हाईटेक शहर ग्रेटर नोएडा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बना चुका है। इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में विदेशी मेहमान और अति महत्वपूर्ण लोग शामिल होते हैं। यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 25 से 29 सितंबर तक आयोजित किया जा रहा है। इसमें भी देश-विदेश ...