Noida News: ग्रेनो में प्रदूषण नियंत्रित करने के लिए मुहिम तेज
नोएडा, अक्टूबर 24 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। प्राधिकरण ने शहर में प्रदूषण नियंत्रित करने के लिए मुहिम तेज कर दी है। इसके लिए ग्रेटर नोएडा को 21 जोन में बांटा गया है। अधिकारी के मुताबिक प्रत्येक जोन के लिए वरिष्ठ प्रबंधक स्तर के अधिकारी को जोनल अधिकारी और प्रबंधक स्तर के अधिकारी को सहायक जोनल अधिकारी के रूप में तैनात किया गया है। सभी वर्क सर्किल को जोन वाइज जिम्मेदारी दी गई है। वर्क सर्किल की पूरी टीम को लगाया गया है। ये टीमें धूल के साथ ही गंदगी मिलने पर संबंधित ठेकेदार फर्म को सूचित करेंगी और कूड़ा उठवाकर वहां सफाई सुनिश्चित करेंगी। धूल को रोकने के लिए पानी का छिड़काव कराएंगी। ये अपने एरिया में कूड़ा जलाने वालों पर भी नजर रखेंगी। इसके अतिरिक्त महाप्रबंधक परियोजना एके सिंह और उपमहाप्रबंधक परियोजना विजय रावल भी शहर का ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.