नोएडा, अक्टूबर 5 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। ग्रेटर नोएडा में वायु प्रदूषण की समस्या दूर नहीं हो रही है। इस साल अतिसंवेदनशील क्षेत्र की संख्या नौ से बढ़कर 14 हो गई। खास बात यह है कि कई स्थान पिछले पांच साल से लगातार अति संवेदनशील क्षेत्र की सूची में हैं। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (यूपीपीसीबी) ने वायु प्रदूषण के लिहाज से अति संवेदनशील क्षेत्र की सूची ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को सौंपी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्राधिकरण ने संवेदनशील क्षेत्रों सहित अन्य स्थानों पर पानी का छिड़काव और साफ सफाई का अभियान तेज कर दिया है। इसके लिए वर्क सर्किल वार टीमें गठित की गई हैं। वायु प्रदूषण के मुख्य कारण सड़क की धूल, निर्माण-तोड़फोड़, टूटी और कच्ची सड़कें और जाम हैं।

2026 के अति संवेदनशील क्षेत्र ग्रेटर नोएडा वेस्ट में...