नोएडा, अगस्त 31 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। बारिश के बाद ग्रेटर नोएडा में जर्जर हुई सड़कों की मरम्मत का काम शुरू हो गया है। सोमवार को 130 मीटर चौड़ी सड़क पर गड्ढों को भरने का काम कराया गया। प्राधिकरण के सभी वर्क सर्किल में चिह्नित सड़कों की मरम्मत जल्द शुरू करने की तैयारी है। इससे वाहन चालकों को राहत मिलने के साथ हादसों का खतरा भी कम होगा। बारिश के बाद शहर की कई सड़कें बदहाल हो गई थीं। गड्ढों के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था और हादसे का खतरा बना हुआ था। आपके अपने समाचार पत्र हिन्दुस्तान ने 17 अगस्त के अंक में 'बारिश के बाद जर्जर, ग्रेनो की सड़कें बदहाल' शीर्षक से खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी। ग्रेटर नोएडा के सीईओ रवि कुमार एनजी ने खबर का संज्ञान लेते हुए परियोजना विभाग को सड़कों की मरम्मत के न...