नोएडा, जुलाई 13 -- Noida News: अच्छी खबर-1 तिलपता में डीएससी मार्ग पर लगने वाले जाम की समस्या से निजात मिलेगी डीपीआर तैयार करने के लिए उत्तर प्रदेश सेतु निगम को जिम्मेदारी सौंपी गई ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। ग्रेटर नोएडा के तिलपता में डीएससी मार्ग पर लगने वाले जाम की समस्या से जल्द निजात मिलेगी। यहां चार किलोमीटर लंबा एलिवेटेड रोड बनाया जाएगा। सीईओ से सैद्धांतिक मंजूरी मिलने के बाद सर्वेक्षण और विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने के लिए उत्तर प्रदेश सेतु निगम को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

एलिवेटेड रोड का विवरण प्राधिकरण के अधिकारी के मुताबिक एलिवेटेड रोड तिलपता गोलचक्कर के समीप स्थित पुलिस चौकी के पास से शुरू होकर कंटेनर डिपो के पास उतरेगा। इससे दादरी रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) और रूपबास बाइपास से जुड़ाव आसान हो जाएगा। दादरी जीट...