Noida News: ग्रेनो में आधुनिक रोबोटिक्स पार्क विकसित होगा
नोएडा, अक्टूबर 27 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, आशीष धामा। शहर में आधुनिक रोबोटिक्स पार्क विकसित होगा। प्रदेश सरकार ने मंगलवार को कैबिनेट बैठक में इस परियोजना को मंजूरी दे दी। इसके लिए 69.52 एकड़ भूमि चिह्नित होगी, यहां पर रोबोटिक्स कंपनियों, तकनीकी स्टार्टअप, अनुसंधान संस्थानों और उद्योगों को एकीकृत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इस पार्क से अर्थव्यवस्था में सलाना दो हजार करोड़ की वृद्धि का अनुमान है। ग्रेटर नोएडा में प्लेटफॉर्म फॉर रोबोटिक्स एंड एआई ग्रोथ थ्रू टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन (प्रगति) रोबोटिक्स पार्क का उद्देश्य प्रदेश में स्वदेशी रोबोटिक्स विनिर्माण को प्रोत्साहित करना, एआई आधारित तकनीकों के विकास को गति देना और रोबोटिक्स क्षेत्र में निवेश एवं अनुसंधान के लिए अनुकूल इकोसिस्टम तैयार करना है। रोबोटिक्स पार्क दो जोन में विकसित होगा। ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.