नोएडा, अक्टूबर 18 -- Noida News: नोएडा। देश का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर ग्रेटर नोएडा रहा। रविवार को शहर का एक्यूआई 274 दर्ज किया गया। पहले स्थान पर बल्लभगढ़ रहा। यहां का एक्यूआई 278 रहा। ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई एक दिन पहले के मुकाबले 41 अंक बढ़ा। नोएडा में वायु प्रदूषण से राहत रही। नोएडा का एक्यूआई एक दिन पहले के मुकाबले कम हुआ। एक्यूआई 170 दर्ज किया गया। एक दिन पहले 203 था। ग्रेटर नोएडा में लगातार दूसरे दिन हवा खराब श्रेणी में दर्ज की गई। आने वाले दिनों में दोनों शहरों का एक्यूआई बढ़ने की आशंका है। अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री दर्ज किया गया। अगले छह दिनों में बारिश का अनुमान नहीं है। अधिकतम तापमान 31-32 डिग्री रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 21 डिग्री या इससे कम हो सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...