Noida News: ग्रेनो के 44 गांवों में किसान जोड़ो, किसान बचाओ तिरंगा यात्रा निकाली
नोएडा, अगस्त 15 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, सीएल मौर्य। किसान सभा द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के 44 गांवों में किसान जोड़ो, किसान बचाओ तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा के लिए दो टीमें बनाई गईं। एक टीम ने ग्रेटर नोएडा ईस्ट और दूसरी टीम ने वेस्ट क्षेत्र के गांवों में यात्रा की। इसका समापन संगठन के जिला कार्यालय जैतपुर पर हुआ। समापन कार्यक्रम में किसान सभा के संयोजक वीर सिंह नगर ने ध्वजारोहण किया। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रगान के साथ तिरंगा यात्रा का समापन किया। जिलाध्यक्ष डॉ. रूपेश वर्मा ने कहा कि किसानों के हक की लड़ाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि नए भूमि अधिग्रहण कानून के अनुसार सर्किल रेट में पुनरीक्षण तथा 10 विकसित भूखंड दिए जाने के संबंध में निर्णय लिया जाना बाकी है। सरकार किसानों की मांगों को लेकर गंभीर नहीं दिख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.