नोएडा, सितम्बर 12 -- Noida News: अधिवक्ताओं ने किया ऐलान 6 - 7 सालों से जलभराव की समस्या बनी हुई है, पानी में खड़े होकर प्रदर्शन करेंगे अधिवक्ता

जलभराव की समस्या हॉकी स्टेडियम के विरोध में भी गांव-गांव में अभियान चलाया जाएगा ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। ग्रेटर नोएडा के तिलपता में डीएससी रोड पर जलभराव की समस्या को लेकर अब आंदोलन की तैयारी शुरू हो गई है। अधिवक्ताओं ने इसका ऐलान किया है। जल्द ही प्रदर्शन की तारीख तय की जाएगी। अधिवक्ता पानी में खड़े होकर प्रदर्शन करेंगे। इसको लेकर गांवों में जागरूकता अभियान शुरू कर दिया गया है। शनिवार को जिला न्यायालय बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष ने प्रेसवार्ता कर इस बारे में जानकारी दी।

हॉकी स्टेडियम का विरोध शहर के सेक्टर-37 में क्षेत्रीय खेल परिसर के लिए आरक्षित जमीन पर बन रहे हॉकी स्टेडियम का भी व...