नोएडा, अक्टूबर 19 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। सेफ सिटी परियोजना और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए ग्रेटर नोएडा में गोलचक्करों पर ट्रैफिक सिग्नल लगाए जाएंगे। वहीं, इस परियोजना में मदद के लिए सलाहकार की नियुक्ति के लिए निकाली गई निविदा में पांच शिक्षण संस्थानों के प्रोफेसर ने रुचि दिखाई है। अधिकारी के मुताबिक योजना के तहत 50 से अधिक गोलचक्करों पर चरणबद्ध तरीके से ट्रैफिक सिग्नल लगेंगे। इसे परियोजना में शामिल किया गया है। शहर में 2700 से अधिक कैमरे लगाए जाने हैं। अधिकारी के मुताबिक सबसे पहले उन चौराहों पर सिग्नल लगाए जाएंगे, जहां सबसे ज्यादा जाम लगता है। इनमें परी चौक, पी-3, सूरजपुर, तुगलपुर, रामपुर बीटा 1, होंडा चौक, तिलपता जैसे प्रमुख गोल चक्कर शामिल हैं। बेहतर संचालन के लिए सभी ट्रैफिक सिग्नलों को कंट्रोल रूम ...