Noida News: ग्रेनो के गांवों में सोलर स्ट्रीट लाइट और हाईमास्ट लगाने की तैयारी
नोएडा, अक्टूबर 15 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के गांवों और जहां पर बिजली आपूर्ति में समस्या है,ऐसे स्थानों पर सोलर स्ट्रीट लाइट और हाईमास्ट लाइट लगाने की तैयारी चल रही है। इसके लिए प्राधिकरण ने सूचना जारी कर इच्छुक कंपनियों से बाजार दर की जानकारी मांगी है। खर्च का आकलन करने के बाद निविदा जारी की जाएगी। इससे बिजली चोरी पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी। साथ ही बिजली की बचत भी होगी। अधिकारी के मुताबिक गांवों में स्ट्रीट लाइट के खंभे से बिजली चोरी की शिकायतें विद्युत अभियांत्रिकी विभाग को लगातार मिल रही हैं। इससे प्राधिकरण को आर्थिक नुकसान होने के साथ गलियों में अंधेरा भी रहता है। इस समस्या के समाधान के लिए सोलर स्ट्रीट लाइट और हाईमास्ट लाइट लगाने का फैसला लिया गया है। उच्चाधिकारियों से विचार- विमर्श के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.