Noida News: ग्रेनो के गांवों में सीवरेज व्यवस्था बेहतर होगी
नोएडा, अक्टूबर 3 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के गांवों में सीवरेज व्यवस्था बेहतर होगी। पूर्व में बिछाई गई लाइन को मुख्य सीवर लाइन से जोड़ने का काम किया जाएगा। प्राधिकरण ने जुनपत, रिठौरी, अजायपुर, घोड़ी बछेड़ा और डाढा समेत पांच गांवों में बाकी बची सीवर लाइन बिछाने के लिए निविदा जारी की है। अधिकारी ने बताया कि निविदा की प्रक्रिया पूरी कर अगले डेढ़ से दो माह में सीवर लाइन बिछाने और उसे मुख्य लाइन से जोड़ने का काम शुरू करा दिया जाएगा। इससे घरों से निकलने वाला गंदा पानी सीधे एसटीपी तक पहुंचेगा। पांच गांवों में होने वाले इस काम पर करीब 2.33 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। वहीं गांवों में घर- घर कनेक्शन देने का भी किया जा रहा है। सीवर विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक ग्रेटर नोएडा अधिसूचित क्षेत्र के 34 ऐसे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.