Noida News: ग्रेनो के गांवों में शहर जैसी सुविधाएं मिलेंगी
नोएडा, जुलाई 22 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, प्रमुख संवाददाता। ग्रेटर नोएडा के ग्रामीण इलाकों में सुविधाएं विकसित करने की तैयारी है। अब आवासीय सेक्टरों की तर्ज पर ग्रेनो क्षेत्र के गांवों में भी आधुनिक सामुदायिक केंद्र बनाए जाएंगे। पहले चरण में चार गांवों का चयन किया गया है। इनमें डाढ़ा, सिरसा, लुक्सर और इमलियाका शामिल हैं। ग्रेटर नोएडा के एक अधिकारी ने बताया कि इसका मकसद गांव के लोगों को शादी, जागरण, पंचायत और अन्य बड़े आयोजनों के लिए शहर या सेक्टरों पर निर्भर कम करना है। इन गांवों में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस सामुदायिक केंद्र विकसित किए जाएंगे। अधिकारियों के मुताबिक इन केंद्रों का निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा। अब तक गांव के लोगों को बड़े कार्यक्रमों के लिए दो बड़ी दिक्कतें झेलनी पड़ती हैं। महंगे हाल बुक करने पड़ते है, दूसरा कई बार दूर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.