नोएडा, अक्टूबर 19 -- Noida News: नोएडा, प्रमुख संवाददाता। ग्रेटर नोएडा की हवा लगातार तीसरे दिन खराब श्रेणी में रही। सोमवार को शहर का एक्यूआई 205 दर्ज किया गया। नोएडा और ग्रेटर नोएडा के एक्यूआई में एक दिन पहले के मुकाबले कमी आई। ग्रेटर नोएडा के एक्यूआई में रविवार के मुकाबले 69 अंकों की कमी दर्ज की गई। नोएडा का एक्यूआई 138 दर्ज किया गया। एक दिन पहले के मुकाबले शहर का एक्यूआई 32 अंक कम हुआ। आने वाले दिनों में प्रदूषण और बढ़ सकता है। नोएडा और ग्रेटर नोएडा का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिनभर खिली धूप निकली रही। यह भी पढ़ें- दिल्ली में रविवार की रात इस अक्टूबर की अब तक की सबसे ठंडी, 17.1 डिग्री रहा न्यूनतम तापमान मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अगले छह दिनों में आसमान साफ रहने का अनुमान ह...