नोएडा, अगस्त 18 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, सीएल मौर्य। सेक्टरों के आंतरिक हिस्से और शहर की मुख्य सड़कों पर गड्ढे की समस्या दूर होगी। इसके लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने निविदा जारी की है। इस कार्य पर 2.75 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। मानसून के बाद काम शुरू होने की उम्मीद है। निविदा की प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो गई। बता दें कि पैच रिपेयरिंग कार्य के लिए पूर्व में भी निविदा जारी की गई थी, लेकिन ठेकेदार काम करने को तैयार नहीं हैं। दरअसल नियमित रूप से रखरखाव न होने की वजह से सेक्टरों की आतंरिक सड़कों के साथ मुख्य सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। इससे हादसा होने की आशंका बनी रहती है। बारिश होने पर पानी जमा हो जाता है। सड़कों की मरम्मत के लिए ग्रेटर नोएडा के सीईओ रवि कुमार एनजी ने परियोजना विभाग को निर्देश दिए हैं। इस पर वर्क सर्किल-4, 5, ...