Noida News: ग्रेनो की बोर्ड बैठक आज होगी
नोएडा, अक्टूबर 27 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, प्रमुख संवाददाता। ग्रेनो प्राधिकरण की बोर्ड बैठक बुधवार को चेयरमैन दीपक कुमार की अध्यक्षता में होगी। बैठक में अनुपूरक बजट प्रस्तुत किया जाएगा। आवंटियों को राहत देने, किसानों के लीजबैक और आबादी भूखंड से जुड़े प्रस्ताव रखने का भी अनुमान है। बोर्ड बैठक दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे शुरू होगी। मंगलवार को दिनभर प्राधिकरण कार्यालय में तैयारियां होती रहीं। सीईओ एनजी रवि कुमार सभी विभागों से प्रस्तावों का अपडेट लिया। साथ ही जरूरी दिशा-निर्देश दिए। संबंधित विभाग प्रस्तावों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। आवंटियों को राहत देने के लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। हालांकि, राहत का स्वरूप क्या होगा और किन श्रेणियों के आवंटियों को इसका लाभ मिल सकता है, इस संबंध में अंतिम निर्णय बोर्ड बैठक में लिया जाएगा। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.