Noida News: ग्रेटर नोएडा में सांड़ के हमले से बुजुर्ग घायल
नोएडा, जुलाई 9 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। सेक्टर बीटा-1 में गुरुवार को सांड़ ने सड़क किनारे खड़े बुजुर्ग पर हमला कर दिया। घायल का अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना के बाद सेक्टर के लोगों में डर का माहौल है। सेक्टर में रहने वाले बुजुर्ग जागेश्वर यादव ने बताया कि वह सड़क किनारे खड़े थे। इसी बीच एक सांड़ ने उन पर हमला कर दिया। इससे उनके शरीर में चोटें आईं। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। आरब्ल्यूए के महासचिव हरेंद्र भाटी ने बताया कि सेक्टर में लावारिश पशु आए दिन बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों पर हमले कर देते हैं। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से मांग की है कि सेक्टर में घूम रहे लावारिस पशुओं को पकड़ा जाए और किसी स्थान पर रखा जाए लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। यह भी पढ़ें- Balrampur News: आवारा पशुओं को भेजवाये पशु आश्रय स्थल सेक्टर में आए दिन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.