Noida News: ग्रीन बेल्ट पर कब्जे को लेकर मारपीट मामले में पचास लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
नोएडा, अक्टूबर 30 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। पुलिस ने नवादा गांव में ग्रीन बेल्ट पर कब्जे को लेकर हुए विवाद में मारपीट करने वाले पचास लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस की टीम आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। बताया जा रहा है कि अवैध कब्जा का वीडियो बनाने पर घर में घुसकर मारपीट की गई। पुलिस के मुताबिक नवादा गांव के रहने वाले दीपक की शिकायत पर श्याम सिंह, बज्जी, रवि, अमन समेत ग्यारह नामजद और करीब 40 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। दीपक ने पुलिस को बताया कि नवादा गांव में गुरुवार को कुछ लोग जेसीबी लेकर पहुंचे और ग्रीन बेल्ट पर कब्जा करने के लिए दीवार और पेड़-पौधे तोड़ने लगे। दीपक ने घटना की वीडियो बनानी शुरू कर दी। आरोप है कि इससे नाराज होकर आरोपी उनके घर में घुस गए और परिवार के सदस्यों पर हमला कर दिया। पीड़ित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.