नोएडा, नवम्बर 29 -- Noida News: दनकौर, संवाददाता। सलारपुर गांव में शनिवार की देर रात वीरेंद्र कसाना की हत्या करने के आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़कर पीटा। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक उसका हाल बेहाल हो चुका था। पुलिस ने आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया। इस मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में पुलिस कमिश्नरेट ने स्पोर्ट्स सिटी चौकी इंचार्ज सौरभ सिंह को लाइन हाजिर कर दिया। वीरेंद्र कसाना के भाई धर्मपाल ने हत्यारोपी सोबिंद्रा उर्फ हल्लू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। रविवार को देर शाम गांव में मृतक के शव का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान गांव में बड़ी संख्या में लोग और पुलिस बल तैनात रहा। यह भी पढ़ें- Noida News: ईंट से हमला कर युवक की हत्या दनकौर पुलिस ने बताया कि हत्यारोपी सोबिंदर शराब पीने का आदी था। रिश्ते में मृतक आरोपी का बाबा लगता...