नोएडा, जुलाई 25 -- Noida News: नोएडा, उदय सिंह। सेक्टर-128 शाहपुर गोवर्धनपुर गांव के ग्रामीणों ने प्राधिकरण से 10 प्रतिशत भूखंड देने की मांग की है। अब तक 10 प्रतिशत के भूखंड नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने रोष वक्त किया है। ग्रामीण प्रेम सिंह चौहान ने बताया कि उनकी भूमि का वर्ष 2004 में प्राधिकरण ने अधिग्रहण था। तब दस प्रतिशत जमीन छोड़कर मुआवजा दिया था। काफी प्रयास के बाद पांच प्रतिशत का भूखंड दिया गया। प्राधिकरण के संबंधित अधिकारियों ने बिना मौके पर आए केवल दस्तावेजों में ही वर्ष 2021 में पांच प्रतिशत भूमि का आवंटन कर दिया गया। उन्होंने बताया कि जब पांच प्रतिशत भूंखडों को मौके पर देखा तो पता चला कि भूखंडों पर पहुंचने के लिए पर्याप्त रास्ता ही नहीं है। इसकी शिकायत अधिकारियों को दी गई तो आवंटन निरस्त कर दिया। वहीं, आश्वासन दिया कि जल्द ही उक्त ...