नोएडा, नवम्बर 5 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, प्रमुख संवाददाता ग्रेनो वेस्ट स्थित गौर चौक पर छह लेन के अंडरपास का गुरुवार से ट्रायल शुरू हो गया। यह अंडरपास पांच नवंबर की सुबह छह बजे से आठ नवंबर की रात 10 बजे तक तीन दिन के लिए वाहनों की आवाजाही के लिए खोला गया है। इस दौरान यातायात संचालन का परीक्षण किया जाएगा। गुरुवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीनियर मैनेजर प्रभात शंकर और पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर ट्रायल रन शुरू करवाया।इस अंडरपास का निर्माण प्राधिकरण ने कराया है। जुलाई 2024 में इसका निर्माण शुरू हुआ था। परियोजना पर करीब 92 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। यह भी पढ़ें- गौर चौक अंडरपास का ट्रायल आज से, 2 लाख से ज्यादा लोगों को जाम से मुक्ति मिलेगी अंडरपास के दोनों तरफ करीब 350-350 मीटर के रैंप बनाए गए हैं। चौराहे के पास दो यू-टर्न भी...