नोएडा, सितम्बर 3 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। ग्रेनो वेस्ट में चार मूर्ति/गौड़ चौक पर निर्माणाधीन अंडरपास के ऊपरी हिस्से में दोनों तरफ 25-25 मीटर लंबाई में पेवमेंट क्वालिटी कंक्रीट यानी उच्च क्षमता वाला मजबूत सीमेंट कंक्रीट का कार्य किया जाएगा। इस दौरान वाहनों की आवाजाही बाधित हो सकती है। इसके लिए गुरुवार रात से यातायात मार्ग परिवर्तन कर दिया गया है। अंडरपास को दीवाली से पहले चालू किया जाना है। प्राधिकरण के महाप्रबंधक परियोजना एके सिंह ने बताया कि लोगों की सुविधा और यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए निर्माण के दौरान ट्रैफिक नियंत्रण की व्यवस्था करने की जरूरत है। इस संबंध में ट्रैफिक पुलिस की कार्यस्थल पर तैनाती के लिए विभाग को पत्र लिखा गया है, ताकि वाहनों के आवागमन को व्यवस्थित किया जा सके। साथ ही संभावित जाम से बचने...