नोएडा, अक्टूबर 28 -- Noida News: नोएडा, रवि प्रकाश सिंह रैकवार। गोवा में छुट्टियां बिताने के लिए होटल की तलाश कर रहे एक व्यक्ति को साइबर ठगों ने शिकार बना लिया। आरोपियों ने खुद को नामी होटल समूह का कर्मचारी बताकर रियायती दर पर रिजॉर्ट में ठहरने की बुकिंग का झांसा दिया। वीडियो कॉल पर होटल की लॉबी दिखाकर भरोसा जीता और अलग-अलग भुगतान के नाम पर 1.50 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। सेक्टर-49 निवासी अंजुल गुप्ता एक गारमेंट कंपनी में नौकरी करते हैं। पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक वह जनवरी में सोशल मीडिया पर गोवा में ठहरने के लिए होटल और रिजॉर्ट तलाश रहे थे। इसी दौरान उनके पास एक व्यक्ति की व्हाट्सऐप कॉल आई। उसने अपना नाम आशीष वर्मा बताया और खुद को ताज ग्रुप का कर्मचारी बताया। आरोपी ने गोवा के एग्जोटिका रिजॉर्ट स्पा होटल में कम कीमत पर कमरा बुक कराने ...