Noida News: गैस बिल अपडेट कराने के बहाने अधिवक्ता से 60 लाख की ठगी
नोएडा, अक्टूबर 14 -- Noida News: नोएडा, रवि प्रकाश सिंह रैकवार। साइबर ठगों ने गैस बिल अपडेट कराने का झांसा देकर सेक्टर-134 निवासी बुजुर्ग अधिवक्ता के बैंक खाते से 60 लाख रुपये निकाल लिए। आरोपियों ने खुद को आईजीएल कंपनी का कर्मचारी बताकर पीड़ित से संपर्क किया था। पुलिस ने केस दर्ज कर रकम ट्रांसफर किए गए बैंक खातों की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। सेक्टर-134 में रहने वाले गौतम पेशे से अधिवक्ता हैं। उनके पास एक अक्तूबर को एक अनजान नंबर से फोन आया था। कॉल करने वाले ने खुद को आईजीएल कंपनी का कर्मचारी बताया। उसने अधिवक्ता को जानकारी दी कि उनके गैस कनेक्शन का बिल बकाया है। इस पर गौतम ने बिल का भुगतान पहले ही किए जाने की बात कही। इसके बाद कॉल करने वाले ने बिल का रिकॉर्ड अपडेट करने के बहाने उनके मोबाइल पर एक एपीके फाइल भेज दी।आरोपी ने बकाया बिल से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.