Noida News: गैस पाइपलाइन में आग लगने के मामले में सुपरवाइजर पर केस
नोएडा, अक्टूबर 3 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। नॉलेज पार्क कोतवाली क्षेत्र में सोमवार की शाम खुदाई के दौरान आईजीएल की गैस पाइपलाइन लीक होने से आग लग गई थी। आईजीएल कंपनी के एजीएम ने इस मामले में खुदाई का काम कराने वाले सुपरवाइजर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है। दरअसल, सोमवार की शाम लगभग शाम 7:30 बजे रोहल्लापुर के पास पुस्ता रोड पर खुदाई के दौरान आईजीएल की गैस पाइपलाइन लीक होने से आग लग गई थी। सूचना पर तत्काल स्थानीय पुलिस, फायर ब्रिगेड व उच्चाधिकारीगण मौके पर पहुंचे थे। किसी तरह आग पर काबू पाया गया था। अब इस मामले में आईजीएल कंपनी के एजीएम गौरव अग्रवाल ने नॉलेज पार्क थाने में खुदाई का काम कराने वाले सुपरवाइजर सुभाष के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। आरोप है कि आईजीएल कंपनी को बिना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.