Noida News: गूगल से चिकित्सक का नंबर लेना पड़ा महंगा, बुजुर्ग के खाते से 1.95 लाख उड़ाए
नोएडा, जुलाई 26 -- Noida News: दनकौर, संवाददाता। सालारपुर गांव निवासी एक बुजुर्ग साइबर ठगी का शिकार हो गए। जालसाज ने चिकित्सक का नंबर उपलब्ध कराने के बहाने बुजुर्ग से ओटीपी ले लिया और कुछ देर बाद ही उनके बैंक खाते से 1.95 लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने रविवार को दनकौर कोतवाली की साइबर सेल में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। सालारपुर निवासी धीरज नागर ने बताया कि उन्हें स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए एक चिकित्सक से संपर्क करना था। इसके लिए उन्होंने गूगल पर चिकित्सक का नंबर तलाश किया। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ने खुद को मददगार बताते हुए उनसे फोन पर संपर्क किया। यह भी पढ़ें- Kanpur News: ऑनलाइन शॉपिंग ऐप पर ओटीपी डालने पर खाते से उड़े 94 हजार, मुकदमा आरोप है कि आरोपी ने चिकित्सक का नंबर उपलब्ध कराने का झांसा देकर बातचीत के दौरान उनके म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.