Noida News: गुलावली में सरकारी जमीन कब्जा मुक्त कराई
नोएडा, सितम्बर 25 -- Noida News: नोएडा, प्रमुख संवाददाता। प्राधिकरण ने शुक्रवार को गुलावली गांव में करीब 1200 वर्ग मीटर सरकारी जमीन कब्जा मुक्त कराई। प्राधिकरण टीम को इस दौरान लोगों के विरोध का भी सामना करना पड़ा। अधिकारियों ने बताया कि खसरा नंबर-695 प्राधिकरण के अधिसूचित क्षेत्र में है। शुक्रवार को वर्क सर्किल-10 व पुलिस की टीम द्वारा संयुक्त रूप से स्थलीय निरीक्षण कर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। यहां पर किए गए निर्माण को ध्वस्त किया गया। अधिकारियों ने यहां पर करीब 1200 वर्ग मीटर जमीन को कब्जा मुक्त कराया गया। सीईओ कृष्णा करुणेश का कहना है कि अधिसूचित क्षेत्र की जमीन व प्राधिकरण की अन्य संपत्तियों पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा स्वीकार नहीं किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.