नोएडा, अक्टूबर 13 -- Noida News: नोएडा। सदरपुर में गाली-गलौज का विरोध करने पर एक युवक के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि हमलावर ने पीड़ित को जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित की शिकायत पर सेक्टर-39 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-45 सदरपुर निवासी रोहित ने पुलिस को बताया कि वह 12 अक्तूबर की रात रास्ते से जा रहा था। इसी दौरान युनुस पठान वहां पहुंचा और उससे हाथ मिलाने लगा। आरोप है कि बातचीत के दौरान युनुस गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने नुकीली चीज से हमला कर रोहित को घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया। पीड़ित ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...