नोएडा, नवम्बर 10 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। कोंडली बांगर गांव में गाली-गलौज के विरोध में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। मारपीट में तीन लोगों को चोटें आईं। पुलिस ने दोनों पक्षों के तीन युवकों को हिरासत में लिया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि किशन के मुताबिक उसका बेटा दुकान के पास से गुजर रहा था, तभी क्रिश ने उसके साथ गाली-गलौज करनी शुरू कर दी। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट कर दी। घटना की सूचना मिलने पर दोनों पक्ष के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे और ईंट पत्थर चले। इस दौरान महिलाएं भी बचाव में आईं तो उनके साथ भी मारपीट की गई। दोनों पक्षों की तरफ से एक-दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाकर तहरीर दी गई है। नॉलेज पार्क कोतवाली प्रभारी का कहना है कि दोनों पक्षों की तरफ से तीन को हिरासत में ल...