नोएडा, नवम्बर 14 -- Noida News: रबूपुरा, संवाददाता। शांतिनगर निवासी कोमल शर्मा ने पुलिस को सौंपी शिकायत में कहा है कि उसका भाई नकुल अपने खेतों पर जा रहा था। इसी दौरान अंबेडकर नगर निवासी राहुल, अभिषेक और सतीश उसे रस्ते में रोककर गाली गलौच करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने युवक को लात घूसों से पीटना शुरू कर दिया। मारपीट से नकुल के सिर में गंभीर चोटें आई। शोर सुनकर भाई को बचाने पहुंची पीड़िता के साथ भी आरोपियों ने बदतमीज़ी की और भाई बहन को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...