Noida News: गाय को पॉलीथिन में रोटी खिलाने पर टोका तो जूस विक्रेता को पीटा
नोएडा, अक्टूबर 4 -- Noida News: नोएडा, रवि प्रकाश सिंह रैकवार। सेक्टर-49 थाना क्षेत्र के बरौला गांव में गाय को पॉलीथिन में रोटी खिलाने पर टोकने को लेकर हुए विवाद में दो युवकों ने जूस विक्रेता लाल पासवान की पिटाई कर दी। आरोपियों ने उसे जमीन पर गिराकर पीटा। घटना का 3 मिनट 55 सेकंड का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेकर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना शनिवार सुबह करीब नौ बजे बरौला गांव में डबल एटीएम के पास की है। लाल पासवान यहां जूस की ठेली लगाता है। ठेली के पास दीवार से सटाकर उसने एक कैरेट रखा था, जिसमें संतरे और अनार के छिलके जमा करता था। वह इन छिलकों को गाय को खाने के लिए देता था। शनिवार सुबह गांव का राहुल वहां पहुंचा और कैरेट में पॉलिथीन समेत कुछ डालने लगा। लाल पासवान ने इस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.