नोएडा, अगस्त 21 -- Noida News: नोएडा, संवाददाता। सेक्टर-128 स्थित निर्माणाधीन साइट से गुरुवार रात तीन बच्चे खेलते-खेलते लापता हो गए। पुलिस ने तीन घंटे में बच्चों को ढूंढ निकाला। बच्चों को पाकर परिजन के चेहरे खिल उठे। पुलिस ने बताया कि यहां रहने वाले श्रमिक परिवार के तीन बच्चे गुरुवार शाम खेलते-खेलते लापता हो गए। इनमें दो बच्चों की उम्र करीब पांच वर्ष और एक बच्चे की उम्र करीब 10 वर्ष थी। बच्चों की काफी तलाश करने के बाद भी कोई जानकारी प्राप्त न होने पर परिजनों ने करीब आठ बजे सेक्टर-126 थाने की पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। पुलिस टीम ने लोगों से पूछताछ कर 20 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगालीं। पुलिस टीम ने रात करीब 11 बजे तीनों बच्चों को सेक्टर-132 से सकुशल बरामद कर लिया। काउंसलिंग कराकर बच्चों को उनके परि...