नोएडा, नवम्बर 17 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। जेवर क्षेत्र में बंकापुर की नहर पर सोमवार की रात गाड़ी को साइड न देने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर गोलीबारी हुई। दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हुए, जिनमें से तीन लोगों को गोली लगी है। इस घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति पर काबू पाया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तरफ से मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बंकापुर गांव का रहने वाला विशाल अपने एक साथी के साथ स्कॉर्पियो गाड़ी से जा रहा था। सोमवार की रात करीब 9:30 बजे जब वह गांव में नहर की पटरी पर पहुंचा तो थार में सवार गढ़ी गांव के रहने वाले आकाश और उसके दोस्त से गाड़ी को साइड देने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। इस बीच दोनों तरफ से गोलीबारी शुरू ...