नोएडा, अक्टूबर 25 -- Noida News: नोएडा, रवि प्रकाश सिंह रैकवार। सेक्टर-58 थाने की पुलिस और बदमाशों के बीच शनिवार देर शाम हुई मुठभेड़ में घायल बदमाश और उसके तीन अन्य साथियों से पूछताछ के दौरान अहम जानकारी पुलिस को मिली। चारों चोरी के सरिया को गाजियाबाद के एक कबाड़ी को बेचते थे। बदमाशों ने कबाड़ी के नाम और पते की जानकारी भी पुलिस को दी है। पुलिस जल्द पूछताछ करेगी। एडिशनल डीसीपी अभय कुमार मिश्रा ने बताया कि मुठभेड़ में दिल्ली के कल्याणपुरी निवासी 30 वर्षीय राजू सिंह को गोली लगने के बाद गिरफ्तार किया गया था। उसके साथी राहुल सिंह को घेरेबंदी कर जबकि दो अन्य बदमाश अर्जुन और सुनील को योजना बनाते हुए गिरफ्तार किया गया था। यह भी पढ़ें- Noida News: मुठभेड़ में गोली लगने से बदमाश घायल पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वे दिल्ली-एनसीआर में एक महीन...