नोएडा, अक्टूबर 23 -- Noida News: नोएडा। सेक्टर-58 थाना पुलिस ने गुरुवार रात गश्त के दौरान गांजा बेचने के आरोप में युवक दीपक उर्फ दीप को गिरफ्तार किया। उसके पास से 750 ग्राम गांजा बरामद हुआ। आरोपी मूलरूप से बिहार के नालंदा का रहने वाला है और नोएडा में झुग्गी-झोपड़ी में रहता है। फेज-1 थाना पुलिस ने सेक्टर-10 पार्क के पास से 19 वर्षीय युवक राज को 760 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी महोबा का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस ऐक्ट के तहत केस दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...