Noida News: गांजा बेचने वाला बंद घरों की रेकी कर करता था चोरी, गिरफ्तार
नोएडा, जुलाई 28 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। सेक्टर बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने बंद घरों की रेकी कर चोरी करने वाले बदमाश को गिरफ्तार किया। वह लोगों की मांग पर पुड़िया बनाकर बाइक से गांजे की सप्लाई करता था। इस दौरान बंद घरों की रेकी कर चोरी की घटना को भी अंजाम देता था। ग्रेटर नोएडा के डीसीपी डॉ. रवि शंकर निम ने बताया कि थाना बीटा दो कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को एक शातिर चोर को सिटी पार्क नवादा के पास से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए चोर की पहचान साहिल निवासी मस्जिद के पीछे वाली गली मुस्ताक नगर थाना बन्नादेवी जिला अलीगढ़ के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के पास से बिना नंबर प्लेट लगी बाइक और करीब बारह लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के गहने बरामद किए। डीसीपी ने बताया कि साहिल बाइक से घूम-फिरकर रेकी करके बंद मकानों में चोरी करने की घटना को अंजाम ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.