Noida News: गांजा तस्करी रोकने के लिए अभियान छेड़ा
नोएडा, जुलाई 3 -- Noida News: नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। फेज-1 थाने की पुलिस ने शहर में गांजा तस्करी रोकने के लिए विशेष टीम गठित की है। टीम ने शुक्रवार को पहला विशेष अभियान चलाया। इस दौरान चार संवेदनशील ठिकानों पर एक साथ दबिश देकर गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया गया। अभियान के दौरान 100 से अधिक लोगों की तलाशी ली गई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार फेज-1 थाना क्षेत्र में लगातार ऐसी शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ जेजे कॉलोनियों और घनी आबादी वाले इलाकों में गांजे की खुलेआम बिक्री हो रही है। इन सूचनाओं के आधार पर थाना प्रभारी ने ऐसे पुलिसकर्मियों की अलग टीम तैयार की, जिन्हें क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति, तस्करों के तौर-तरीकों और उनके संभावित ठिकानों की अच्छी जानकारी है। इस टीम में चार ऐसे पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया है, जिन्होंने पूर्व में मादक पदार्थों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.