Noida News: गलत रिपोर्ट के आरोप में अस्पताल प्रबंधन पर मुकदमा दर्ज
नोएडा, अक्टूबर 13 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। अदालत के आदेश पर सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने बच्चे के इलाज को लेकर गलत रिपोर्ट तैयार कर रुपये वसूलने और जान जोखिम में डालने के मामले में ग्रीन सिटी अस्पताल के प्रबंधक, डॉक्टरों और कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। दादरी निवासी अधिवक्ता सचिन बिधुड़ी ने न्यायालय को बताया कि उन्होंने 20 सितंबर 2025 को अपने पुत्र सात्विक को बुखार की शिकायत पर ग्रीन सिटी अस्पताल में भर्ती कराया था। अस्पताल ने जांच के लिए ब्लड सैंपल लिया था। रिपोर्ट आने पर डॉक्टर ने बताया कि बच्चे को आईसीयू की जरूरत है और उसका ब्लड यूरिया, पोटेशियम व सोडियम काफी बढ़ा हुआ है। रिपोर्ट की पुष्टि के लिए अस्पताल ने दोबारा दूसरी लैब में सैंपल भेजा, लेकिन वहां से भी पहले जैसी रिपोर्ट आई। इसके बाद डॉक्टर ने तुरंत कागजात पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.