Noida News: गलत इंजेक्शन देने का आरोप लगाकर हंगामा किया
नोएडा, सितम्बर 27 -- Noida News: नोएडा। भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने एक निजी लैब पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाकर हंगामा किया। कार्यकर्ताओं ने बरौला स्थित लैब पर आरोप लगाया कि एलएलबी के एक छात्र को गलत इंजेक्शन देने से उसकी तबीयत बिगड़ गई। किसानों की भीड़ देखकर लैब के कर्मचारी भाग गए। हंगामे की सूचना पर सेक्टर-49 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गुस्साए लोगों को शांत कराया। छात्र की मां ने पुलिस को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। बरौला निवासी प्रतिभा सिंह ने बताया कि 21 वर्षीय बेटे शिवम की आंखों में दिक्कत है। उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने जांच के लिए कहा था। 25 सितंबर की सुबह शिवम को एक निजी जांच लैब ले गए। लैब पर आरोप है कि स्वास्थ्यकर्मी ने जांच से पहले शिवम को इंजेक्शन लगा दिया। इससे छात्र के हाथ में सूजन और दर्द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.