Noida News: गड्ढों और जलभराव की रिपोर्ट बनाई
नोएडा, अगस्त 10 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, प्रमुख संवाददाता। जिला प्रशासन की टीम ने सोमवार को बारिश के बाद हुए गड्ढों और जलभराव की रिपोर्ट तैयार की। उपजिलाधिकारी सदर आशुतोष गुप्ता ने बताया कि सूरजपुर परगना गांव में क्षेत्रीय लेखपाल ममता चौधरी ने टीम के साथ भ्रमण किया। इस दौरान गांव में उन्हें जगह-जगह जलभराव और खुले गड्ढे मिले। उन्होंने अपनी रिपोर्ट में कहा कि गड्ढों से किसी भी वक्त दुर्घटना हो सकती है। मार्गों के मध्य में बिजली के तार बिखरे पड़े हैं। उन्होंने गड्ढे भरने और पानी निकालने के लिए प्राधिकरण को पत्र लिखा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.