Noida News: गंग नहर में युवक का शव मिला
नोएडा, जुलाई 10 -- Noida News: दनकौर, संवाददाता। खेरली गंग नहर में शुक्रवार को युवक का शव मिला। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को नहर से बाहर निकलवाकर कब्जे में ले लिया। पुलिस के अनुसार युवक की उम्र करीब 35 वर्ष के आसपास होगी। शव की तलाशी के दौरान उसके पास से ऐसा कोई दस्तावेज या पहचान पत्र नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान हो सके। युवक के हाथ पर एक धार्मिक चिह्न गुदा हुआ मिला, जिसे पहचान का महत्वपूर्ण आधार माना जा रहा है। दनकौर पुलिस ने आसपास के थानों से संपर्क कर हाल में गुमशुदा लोगों की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत का कारण पता चलेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.