Noida News: गंगाजल पांच दिन बाद मिलना शुरू होगा
नोएडा, नवम्बर 9 -- Noida News: नोएडा, विक्रम शर्मा। शहर में पांच दिन बाद गंगाजल की आपूर्ति शुरू हो जाएगी। इसके बाद पेयजल का संकट खत्म हो जाएगा। करीब 20 दिन से लोग पानी को तरस रहे हैं। सुबह-शाम कम दबाव के साथ लोगों को रोजाना एक-दो घंटे ही पानी मिल पा रहा है। हरिद्वार में हर साल दशहरा से दीवाली तक गंग नहर की सफाई होती है। सफाई के चलते गंगाजल की आपूर्ति नहीं हो पाती। हरिद्वार से ही गाजियाबाद प्लांट के जरिए नोएडा तक गंगाजल पहुंचता है। नोएडा में 137.5 क्यूसेक यानि 270 मिलियन लीटर प्रति दिन-एमएलडी-गंगाजल की सप्लाई होती है। इसमें रेनीवेल और ट्यूबवेल का पानी मिलाकर आपूर्ति की जाती है। इस समय शहर में करीब 450 एमएलडी पानी की मांग है। 270 एमएलडी के अलावा बाकी पानी ट्यूबवेल और रेनीवेल के जरिए लिया जाता है।
गंगाजल की आपूर्ति पांच दिन में शुरू होने की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.