नोएडा, सितम्बर 15 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर में रोशनी बढ़ाने का काम किया जाएगा। इसे अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार जगमग करने के लिए इंडोर स्टेडियम, क्रिकेट पवेलियन और फुटपाथ समेत सभी प्रमुख स्थानों पर दो हजार एलईडी लाइटें लगाई जाएंगी। प्राधिकरण के विद्युत अभियांत्रिकीdept ने निविदा जारी कर तैयारी शुरू कर दी है। इस पर करीब तीन करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। अधिकारी के मुताबिक अगले डेढ़ से दो माह में काम शुरू करा दिया जाएगा। पुरानी एवं खराब सीएफएल और सोडियम स्ट्रीट लाइट को एलईडी में बदला जाएगा। पूर्व में लगी एलईडी लाइट की रोशनी भी धूमिल हो गई है। खेल परिसर में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं आयोजित होती रहती हैं। इसको देखते हुए प्राधिकरण ने रोशनी बढ़ाने का फ...