Noida News: खेत पर कब्जे को लेकर दो पक्षों के बीच लाठी-डंडे चले
नोएडा, अक्टूबर 20 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। जेवर कोतवाली क्षेत्र के गोविंदगढ़ गांव में एक खेत पर कब्जे को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चले। मारपीट में कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक गोविंदगढ़ गांव निवासी माया देवी ने शिकायत दी कि वह 13 अक्तूबर को घर में अकेली थीं। इस बीच उन्हें सूचना मिली कि पड़ोसी बलवीर, मोहनपाल, मुकेश और राजू ने उनके हिस्से के खेत पर कब्जा कर लिया है। उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने मारपीट की। माया देवी की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। वहीं, दूसरे पक्ष के मोहनपाल ने आरोपी रामकिशन, देवीलाल, शिवचरण और उदयवीर पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि चारों ने एक राय होकर लाठी-डंडे से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.