Noida News: खुले सीवर और नालियों की समस्या से लोग परेशान
नोएडा, अक्टूबर 16 -- Noida News: ग्रेटर नेएडा, सीएल मौर्य। ग्रेटर नोएडा के गांवों में सीवर और नालियों सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की स्थिति अच्छी नहीं है। गलियों में गंदा पानी जमा होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या के समाधान के लिए हल्दौना और तुगलपुर गांव के लोगों ने सीईओ को पत्र लिखा है। ग्रेटर नोएडा के अधिसूचित क्षेत्र के गांवों में पंचायत चुनाव की व्यवस्था समाप्त होने से गांवों में बिजली, पेयजल, सड़क, साफ-सफाई सहित संपूर्ण विकास की जिम्मेदारी प्राधिकरण के ऊपर आ गई है। ग्रामीण विकास के नाम पर हर साल करोड़ों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन ज्यादातर गांवों में स्थिति ज्यादा अच्छी नहीं है। तुगलपुर- हल्दौना गांव के लोगों कहना है कि खुले सीवर और सड़कों पर जमा गंदा पानी परेशानी के साथ-साथ दुर्घटना का भी कारण बन सकता है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.