Noida News: खुले में नहाने का विरोध करने पर पीटा
नोएडा, अगस्त 11 -- Noida News: नोएडा। सेक्टर-113 थाना क्षेत्र स्थित सर्फाबाद गांव में खुले में नहाने का विरोध करने पर तीन लोगों ने दंपति पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। थाने में दी शिकायत में मुक्ता बीबी ने बताया कि वह मूलरूप से पश्चिम बंगाल के कूच विहार की हैं और वर्तमान में सर्फाबाद गांव में परिवार संग रहकर मजदूरी करती हैं। सोमवार को मुक्ता बीबी जब अपने घर पर खाना बना रही थीं, तभी सामने फरमान, फैजान और उसके साथी नहाने लगे। शिकायतकर्ता महिला ने इसका विरोध किया और बाथरूम में जाकर नहाने की बात कही। इतनी सी बात पर नाराज होकर तीनों ने महिला और उसके पति पर हमला कर दिया। लोहे की रॉड से हमला करने के कारण महिला के पति को गंभीर चोट आई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दंपती को आरोपियों के चंगुल से बचाया। जाते-जाते आरोपियों ने पीड़ित परिवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.