Noida News: खुले नाले में गिरी कार, राहगीरों ने युवक को बचाया
नोएडा, जुलाई 9 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। सेक्टर इकोटेक-3 कोतवाली क्षेत्र के सेक्टर-10 स्थित एटीएस हैप्पी ट्रेल्स सोसाइटी के समीप गुरुवार को सड़क पर पानी भरा होने के कारण एक कार खुले नाले में गिर गई। नाले की दीवार तक पानी भरा होने के कारण हादसा हुआ। इस दौरान राहगीरों ने समय रहते युवक को बचा लिया। इसके बाद क्रेन मंगवाकर कार को निकाला गया। हालांकि, इस मामले में किसी ने पुलिस में शिकायत नहीं की है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में सेक्टर-10 के सर्विस मार्ग पर बुधवार की रात से लेकर गुरुवार सुबह तक तेज बारिश होने के कारण पानी भरा हुआ था। गुरुवार दोपहर एक कार सड़क के किनारे स्थित खुले नाले में गिर गई। यह भी पढ़ें- Noida News: सूरजपुर पुलिस चौकी में पानी घुसा स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क पर पानी भरा होने के कारण नाले की दीवार दिखाई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.