नोएडा, अक्टूबर 7 -- Noida News: नोएडा। शशिकांत मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को खेले गए मुकाबलों में पायनियर क्रिकेट क्लब और खुर्राट इलेवन ने जीत दर्ज की। दोनों टीमों ने प्रतिद्वंद्वियों पर आसान जीत हासिल की। स्किल इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 131 रन बनाए। सम्मी ने 45 और तुषार ने 24 रन का योगदान दिया। खुर्राट के अमित नागर ने 3 विकेट झटके। खुर्राट इलेवन के धर्मेंद्र शर्मा के नाबाद 44 और मेहुल चौधरी ने 35 रनों की पारी की बदौलत आसान जीत दर्ज की। दूसरे मुकाबले में पायनियर ने 144 रन बनाए। भास्कर ने नाबाद 45, संदीप तोमर ने 36 रन बनाए। स्टार की ओर से शिवम और आदित्य ने 2-2 विकेट लिए। यह भी पढ़ें- Noida News: स्टार और खुर्राट इलेवन की जीत स्टार इलेवन की टीम 108 रन ही बना सकी। प्रतीक ने 24 और निशांत ने 20 रन की पारी खेली। पायनिय के वि...