Noida News: खुद को पीएफ अधिकारी बताकर बुजुर्ग से 10 लाख ऐंठे
नोएडा, सितम्बर 15 -- Noida News: नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। साइबर अपराधियों ने खुद को पीएफ विभाग का अधिकारी बताकर एक बुजुर्ग के साथ जीवन प्रमाणपत्र ऑनलाइन जमा कराने के नाम पर दस लाख रुपए की ठगी कर ली। आरोपियों ने फोन कर उन्हें झांसे में लिया और बैंक खाते से रकम निकाल ली। पीड़ित की शिकायत पर साइबर थाने की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-75 स्थित गोल्फ सिटी निवासी अनिल कुमार जैन ने पुलिस को बताया कि उनके मोबाइल पर 24 अक्तूबर 2025 की शाम अनजान नंबर से फोन आया। कॉलर ने खुद को पंजाब नेशनल बैंक के मुख्य कार्यालय में पीएफ विभाग का अधिकारी बताया। उसने कहा कि जीवन प्रमाणपत्र ऑनलाइन जमा करना जरूरी है। इसके बाद उसने प्रमाणपत्र जमा करने के लिए जरूरी प्रक्रिया बताई। उन्होंने फोन करने वाले की बात पर भरोसा कर लिया और उसके निर्देशों का पालन कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.