नोएडा, जुलाई 14 -- Noida News: दादरी। संवाददाता बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत सादोपुर गांव की झाल पर खल व्यापारी की दुकान से सात लाख रुपए चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। बताया जा रहा कि व्यापारी बराबर की दुकान पर किसी काम से गया था। इसी दौरान दो युवकों ने गल्ले से सात लाख रुपए चोरी कर लिए। चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। व्यापारी ने घटना की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।सुखबीर सिंह सादोपुर गांव की झाल पर खल की दुकान चलाता है। सोमवार को सुखवीर दुकान पर बैठा था। सुखबीर दोपहर को कुछ मिनट के लिए किसी काम से बराबर वाली दुकान पर चला गया। इसी दौरान तीन युवकों ने दुकान के गल्ले से सात लाख रुपए निकाल लिए। घटना पूरी सीसीटीवी में कैद हो गई। एक युवक ने गल्ले से रूपए निकाले। जबकि दूसरा बाइक स्ट...